बाबा श्याम के दरबार में रात भर बही भजनों की रसगंगा, खाटू नरेश के जयकारों से गूंजा उदयपुरवाटी

Nov 28, 2026 - 16:58
 0
बाबा श्याम के दरबार में रात भर बही भजनों की रसगंगा, खाटू नरेश के जयकारों से गूंजा उदयपुरवाटी

बाबा श्याम के दरबार में रात भर बही भजनों की रसगंगा, खाटू नरेश के जयकारों से गूंजा उदयपुरवाटी

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। कस्बे के वार्ड नंबर-27 स्थित बाबा श्याम के दरबार में स्वर्गीय बैजनाथ शाह परिवार के तत्वावधान में 19वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष शाह, अशोक शाह एवं मनोज शाह द्वारा बाबा श्याम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूरी रात चले इस भक्तिमय आयोजन में खाटू नरेश के जयकारों से समूचा वातावरण गूंजायमान रहा।

भजन संध्या में दिल्ली की सुप्रसिद्ध भजन गायिका रेनू चौधरी, आगरा की रितिका जैन, कोलकाता की पुष्पलता एवं गायक मंटू सोनी ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर रात भर भक्ति की रसगंगा प्रवाहित की। इस दौरान 'खाटू नगरी में रंगीला बाबो श्याम विराजे रे...' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम के मध्य प्रतीक तिलकधारी ग्रुप द्वारा सजाई गई सजीव व मनमोहक झांकियों तथा नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर खुशहाली की कामना की।

कलाकारों का किया सम्मान, निकली भव्य शोभायात्रा आयोजक शाह परिवार के संतोष शाह, अशोक शाह, मनोज शाह, सरोज शाह, सुशीला शाह, मंजू शाह, मोहित शाह, मनीषा, प्रवीण शाह एवं नवीन शाह ने बाहर से आए सभी अतिथि कलाकारों का दुपट्टा ओढ़ाकर व पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। उत्सव के तहत शनिवार को मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

ये गणमान्य रहे मौजूद इस धार्मिक आयोजन में ताराचंद मित्तल, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत, सुमेर सिंह राव, रामावतार शाह, सुभाष हरलालका, कालूराम सैनी, चित्रमल सैनी, माखनलाल मीणा, बीरबल मीणा, दशरथ सिंह राव, मानसिंह शेखावत, कृष्ण कुमार शाह, दिग्विजय सिंह राव, प्रतीक सिंह राव, बबलू माथुर व संदीप सिंह राव सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................