कटहड़ा में रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन घायल
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के खेरली थाना अंतर्गत कटहड़ा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अलवर के सामान्य चिकित्सालय रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका जलबाई के परिजन गांव के ही एक अन्य परिवार की जमीन से होकर गुजर रहे थे। इस पर विरोध जताया गया, जिसके चलते कहासुनी हो गई। अगले दिन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में जलबाई के परिजन रामकेश मीणा और पंकज मीणा घायल हुए, वहीं दूसरे पक्ष से गंगाराम व उनकी पत्नी सरोज को चोटें आईं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।