तसई में गौरव पथ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान, सैकड़ों कब्जे ध्वस्त

May 6, 2026 - 20:33
 0
तसई में गौरव पथ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान, सैकड़ों कब्जे ध्वस्त

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत तसई में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे गांव के परिक्रमा मार्ग (गौरव पथ) में बाधा बने सैकड़ों अतिक्रमणों को हटाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। लंबे समय से लंबित इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो थानों की पुलिस सहित अतिरिक्त जाप्ता तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में दो बार पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टालनी पड़ी थी। प्रशासन ने तीसरी बार 6 मई की तिथि तय कर तहसीलदार भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान दो बुलडोजर की मदद से रास्ते में आ रहे अतिक्रमणों को हटाया गया।
उल्लेखनीय है कि तसई गांव में 22 से 50 फीट चौड़ाई में गौरव पथ का निर्माण किया जा रहा है, जिसके मार्ग में सैकड़ों अतिक्रमण बाधा बने हुए थे। ग्राम पंचायत और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पूर्व में लोगों को कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन कई लोगों ने नोटिस के बावजूद कब्जे नहीं हटाए।

प्रशासन द्वारा कुल 155 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जो सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान शुरुआत में दो मकान मालिकों ने घरों पर ताला लगाकर विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने ताले खुलवाकर कार्रवाई जारी रखी।
बुलडोजर की मदद से मकानों के छज्जे, दीवारें और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। देर शाम तक करीब 50 प्रतिशत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई।
इस दौरान कठूमर थाना प्रभारी सुनील कुमार, खेड़ली थाना प्रभारी विजय कुमार, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, नायब तहसीलदार खेड़ली मनीष राय, कानूनगो, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी गुरु प्रसाद यादव तथा पीडब्ल्यूडी के विशाल गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................