माली समाज झरणा महादेव कमेटी ने सावन महोत्सव के साथ किया पौधारोपण

Aug 6, 2025 - 12:06
 0
माली समाज झरणा महादेव कमेटी ने सावन महोत्सव के साथ किया पौधारोपण

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा/मांडल 5 अगस्त। माली समाज आम चोखला कमेटी झरना महादेव द्वारा माण्डल तहसील अंतर्गत स्थित झरणेश्वर महादेव स्थल पर माली समाज के औंकारेश्वर मंदिर पर सावन महोत्सव मनाया गया।
माली समाज आम चोखला झरणा महादेव कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंसीलाल माली ने बताया कि झरना महादेव स्थित माली समाज के शिव मंदिर पर विशेष सजावट के साथ ही भोलेनाथ के शिवलिंग को फूलों से विशेष सिंगार किया गया। तत्पश्चात समाज कमेटी के मेंबरों ने उनका महा अभिषेक के साथ समाज की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उपस्थित श्रोताओ ने जय जय भोलेनाथ के नारों से पांडाल को गूंजयमान कर दिया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण में छायादार व फल वाले पौधे लगाए गए। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी)  महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने हर समाज व व्यक्ति का दायित्व है कि पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करें। जबकि माली समाज एक किसान वर्ग होने के नाते उनका दायित्व ओर बढ़ जाता है। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, मांडल तहसील अध्यक्ष, बंसीलाल माली, लक्ष्मीलाल, गोपाल लाल, प्रभुलाल कच्छावा (केरिया), मीठुलाल माली, कमेटी के कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल गहलोत, शांति लाल माली, मूलचंद गढ़वाल, सुखा गढ़वाल, कन्हैयालाल माली, शंकर लाल गोयल, कालू गोयल, लालाराम गोयल, नानूराम गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................