केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में 10 नवम्बर को बिरसा मुंडा भगवान की 150 वी जयंती के अवसर पर परबैणि यज्ञशाला पर जनजातीय स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित होगा
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बन्ना राम मीना ने क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली,,, ढांचा दंगल एवं भंडारे का भी होगा आयोजन
अलवर (महेश चन्द मीना ) अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र में 10 नवंबर 2025 को शाम 5:00 बजे, परबैणी यज्ञशाला पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर 150 वी जयंती के शुभ अवसर पर जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं अलवर के लोकप्रिय सांसद भूपेंद्र यादव रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी बन्नाराम मीणा द्वारा गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई , जिसमें कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों का विस्तारपूर्वक जायजा लिया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष , पदाधिकारीगण , सभी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ढांचा दंगल और भंडारे का भी आयोजन होगा इसलिए मीडिया के माध्यम से आमजन से निवेदन है कि आप सभी इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकार कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे।