कठूमर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता तेज सिंह राठी ने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित अभियान न्याय आपके द्वार की जानकारी प्रदान करते हुए स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता व इसमें आवेदन की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।
रूचि शर्मा सचिव द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 एवं प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
प्रधानाचार्या विराज चौहान एवं स्टाफ द्वारा धन्यवाद अर्पित करते हुए बालको को सर्व शिक्षा अभियान की जानकारी प्रदान की गई, इस मौके पर योगेश चौहान, तालेश्वर प्रसाद, उमेश चौधरी, अनुराधा शर्मा, अनिता शर्मा, धीरसिंह व अध्यापकगण एवं लगभग 200 विद्यार्थीगण मौजूद थे।