स्ट्रीट लाइट टेंडर में हुए भ्रष्टाचार की जाँच की मांग; समृद्ध भारत अभियान के निदेशक ने संभागीय आयुक्त को लिखा पत्र

Nov 13, 2025 - 12:01
 0
स्ट्रीट लाइट टेंडर में हुए भ्रष्टाचार की जाँच की मांग;  समृद्ध भारत अभियान के निदेशक ने संभागीय आयुक्त को लिखा पत्र

भरतपुर (विष्णु मित्तल)नगर निगम द्वारा शहर में  6 करोड़ रुपये की लागत से  लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइट के टेंडर में हुए भ्रष्टाचार की जाँच एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाही कराने के लिए समृद्ध भारत अभियान  के निदेशक सीताराम गुप्ता ने संभागीय आयुक्त को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि  स्वायतशासी संस्था में हो रहे  इस तरह के भ्रष्टाचार से लोगों में नकारात्मक सोच बनने लगी है।

गुप्ता द्वारा लिखे पत्र में कहा है कि स्ट्रीट लाइट के टेंडर में अपनी चहेती फर्म को लाभ पहुँचाने के लिए  नियमों को दरकिनार दिया गया ।  इस भ्रष्टाचार के उजागर होने के बाद भी जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। पत्र में यह भी कहा है कि निगम द्वारा किये गए अन्य विभागीय कार्यों की जाँच भी कराई जाए तो निगम में हो रहे भ्रष्टाचारों की परतें भी खुल सकती हैं।

इसी प्रकार गोलमोल बगीची के पास स्थित कुंडे की जीर्णोद्धार पर करीब  5 करोड़ रुपये व्यय किये गए लेकिन कुंडे को देखने से नहीं लगता है कि इस का जीर्णोद्धार नियमानुसार व तकमीना के अनुसार  हुआ है। कुंडे के चारों तरफ किया गया कार्य क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा चारदीवारी भी जीर्णशीर्ष  होकर गिरने लगी है। पत्र में आग्रह किया है कि निगम व बी डी ए ने  शहर के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये का ऋण  ले रखा है, यदि इस ऋण की राशि से कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार होता है तो भरतपुरवासियों में दोनों संस्थाओं के प्रति नकारात्मक सोच बनतीजा रही है , जिसकी जाँच करा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाही करायें ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है