कठूमर में विराट हिंदू सम्मेलन एवं कलश यात्रा, विशाल बाइक रैली निकाल कर विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचने की अपील
कठूमर । दिनेश लेखी। कस्बे के मसारी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास आज आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन एवं कलश यात्रा के लिए आमंत्रण देने के लिए विशाल बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली प्रभारी डाक्टर दिगंबर चौधरी ने बताया कि कल आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन एवं कलश यात्रा में सर्व समाज को आमंत्रण देने और जागरूक करने के उद्देश्य से विशाल बाइक रैली निकाली गई।
रैली खाटू श्याम मंदिर से आरंभ होकर जाटव बस्ती, हरिजन बस्ती, रेला, दहनावारी तिराहा, अहिंसा सर्किल, मैन मार्केट, जनूथरिया मोहल्ला, सोती मोहल्ला, झोंपडी मंदिर, गणेश मंदिर होते हुए पुनः खाटू श्याम मंदिर पर पूर्ण हुई।
इस मौके पर हिन्दू प्रेमी पूर्व कोऑपरेटिव उपाध्यक्ष हरिसिंह लेखी, घुगल मास्टर भोवल जाटव, सुरेश खंडेलवाल, हेमन्त डागुर, विजयपाल बालियान, पवन शर्मा, सुनील बजाज, राजेश रणवीर चौधरी, रमाकांत खंडेलवाल, गुल्लू दुरेजा, चमन खंडेलवाल, गगन दुसाद, लोकेश खंडेलवाल, राजेश किराड़, पंकज कुलवाल, भरत रानौता, राम खंडेलवाल, भोला रानौता सहित सैकड़ों बाइक भगवा पताका व डी.जे. पर भजनों के साथ सर्व समाज को भावपूर्वक आमंत्रण दिया गया।