जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की मौजूदगी में जारी की सूची,भरतपुर विधानसभा में सबसे अधिक 2.65 लाख, तो नदबई में 2.89 लाख मतदाता; दावे-आपत्तियों के बाद सूची हुई अपडेट
भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय) 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले में मतदाताओं की संख्या में 2.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रारूप सूची के 10,60,006 मतदाताओं की तुलना में अब जिले में कुल 10,89,431 मतदाता पंजीकृत हैं।
मतदाता सांख्यिकी पर एक नजर: नवीनतम सूची के अनुसार, जिले में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,86,302 और महिला मतदाताओं की संख्या 5,03,116 है। वहीं, थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर) मतदाताओं की संख्या 13 दर्ज की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह अंतिम सूची तैयार की गई है। इस अवधि के दौरान जिले भर से कुल 33,301 नए नाम जुड़वाने (फॉर्म-6) के आवेदन प्राप्त हुए थे।
विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति:
-
नदबई: कुल 2,89,310 मतदाता (जिले में सर्वाधिक)।
-
वैर: कुल 2,69,792 मतदाता।
-
भरतपुर: कुल 2,65,743 मतदाता।
-
बयाना: कुल 2,64,586 मतदाता।
पारदर्शिता और ऑनलाइन सुविधा: मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध करा दी गई है। आम नागरिक अपना नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट
अपील का प्रावधान: सूची में किसी प्रविष्टि को लेकर यदि कोई संतुष्ट नहीं है, तो वह 15 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रथम अपील और उसके 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के समक्ष द्वितीय अपील प्रस्तुत कर सकता है। बैठक के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) घनश्याम शर्मा, एसडीएम भारती गुप्ता सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधानसभा कुल मतदाता पुरुष महिला
भरतपुर 2,65,743 1,41,029 1,24,70509
नदबई 2,89,310 1,56,143 1,33,16502
वैर 2,69,792 1,46,012 1,23,78000
बयाना 2,64,586 1,43,118 1,21,46602
कुल योग 10,89,431 5,86,302 5,03,116