गुणावती में हिन्दू सम्मेलन के लिए किया भूमि पूजन

Jan 19, 2026 - 12:50
 0
गुणावती में हिन्दू सम्मेलन के लिए किया भूमि पूजन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष आयोजन श्रंखला में संघ के मकराना प्रखंड विस्तारक अभिषेक जी के सानिध्य में सोमवार को गुणावती में हिन्दू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नगर प्रमुख श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि भूमि पूजन पश्चात मंगलवार से रविवार तक गुणावती के हर मौहल्ले में प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं मंगलवार व शनिवार को बालाजी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। बुधवार से हर घर में निमंत्रण पत्रक वितरित किए जाएंगे व अन्न संग्रह किया जाएगा। पं. रामदेव शर्मा के यजमानत्व में हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में आयोजन समिति के संरक्षक केप्टन रामचंद्र सिंह, सुबेदार मेजर सुमेर सिंह, पूर्व सैनिक पूर्ण मल गांधी, संयोजक एडवोकेट नथमल बरवड़, सह संयोजक रामअवतार बेसरवाडिया व चैनाराम गुर्जर, सम्पर्क प्रमुख नारायण सोनी, कोषाध्यक्ष सम्पत सिंह, सदस्य नानक राम गुर्जर, डॉ. श्रवण सिंह, सम्पत लाल मेघवाल, पुष्पेन्द्र सिंह, हिम्मत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, प्रेम बंजारा, जयराम मेघवंशी, महावीर स्वामी, राजेन्द्र वैष्णव, आशीष पारीक, श्याम सिंह सहित अन्य जने मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................