काले सोने की खेती पर चमकते सफेद फूल

Feb 16, 2026 - 13:09
 0
काले सोने की खेती पर चमकते सफेद फूल

गुरला:-(बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला क्षेत्र  में खेतों में इन दिनों काले सोने की खेती पर सफेद फूल चमक रहे हैं जो मन को बेहद आकर्षित करने वाले हैं।  भेरू पुरी गोस्वामी के खेत के पास से निकल रहे रास्ते से गुजरते राहगीर  बस बोल पड़ते हैं कि देखो अफीम (काले सोने) की खेती लहलहा रही हैं।
मगर ये लोगों का भ्रम मात्र हैं।कि ये सफेद फूल गुलदाउदी के फूलों की तरह दिखते हैं मगर इनकी चमक देखने पर ठीक अफीम की खेती पर लगने वाले सफेद फूलों की तरह नजर आती हैं। जबकि यह बिजली नाम की किश्म के सफेद फूल हैं जिसकी पैदावार महज दो तीन महीनों की होती हैं। कृषिका मीरा देवी बताती हैं कि इस बिजली के फूलों की खेती का नवंबर दिसंबर में बिजारोपण किया गया जिस पर इन दिनों फूल लहलहा रहे हैं जो  अप्रेल में समाप्त हो जाएंगे। किसान बद्री लाल माली ने बताया कि बिजली नाम के फूलों की ये उनत किश्म के बीज वैसे तो अजमेर में भी मिलता हैं पर सर्वश्रेष्ठ बीजमध्यप्रदेश के रतलाम में ही मिलता हैं। जिसकी सिर्फ कीमत भी अमूमन फूलों से ज्यादा होती हैं बदी लाल माली ने बताया कि वर्तमान में इन बिजली के फूलों का भाव बाजार में 100 से 20 रुपये प्रति किलो के चल रहे हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................