गुरुमाया भगत आश्रम पर 24 से रामायण का शुभारंभ ,28 को संत समागम और भंडारा
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गुरु माया भक्त मंडल एवं सिद्ध पुरुष स्वर्गीय रंगली भगत जी महाराज के शिष्यों की ओर से श्री गिराज धरणधाम पूछरी का लोटा स्थित गुरु माया भगत जी आश्रम पर 24 से 28 फरवरी तक संत सम्मेलन अखंड रामायण पाठ कीर्तन श्री राम गया यज्ञ आदि कार्यक्रम राष्ट्रीय संत बालकदास महाराज, साधु बाबा के सानिध्य में होंगे। ये कार्यक्रम 24 फरवरी को रामायण पाठ वं श्री राम यज्ञ के साथ शुरू होंगे। मन्दिर सेवक परशराम भगत व संतोष बाबा ने बताया ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू हो रहे उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए गांव टुंडपुरा में सिद्ध पुरुष स्वर्गीय रंगली भगत महाराज की जन्म एव तपोभूमि पर संचालित गुरु माया आश्रम पर मंडल के सेवक एवं संतों की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कमेटियों का गठन किया। उन्होंने बताया कि 24 को सुबह 11:00 बजे गिरिराज धरण धाम उत्तर प्रदेश राजस्थान सीमा पर श्री गुरुमाया भगत जी आश्रम पर संत बालक दास महाराज,सन्त साधु बाबा व परशराम जी भगत के सानिध्य में रामायण पाठ श्रीराम यज्ञ,संत सम्मेलन, मूकबधिर प्राणियों की सेवा,संत व मानव सेवा, कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। 28 को सुबह 10:15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति सत्संग और भंडारा होगा।कार्यक्रम की सफलता कोकई कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें भोजन कमेटी का संयोजक राजेश भंडारी एवं उप संयोजक रामोतार भगत, सुरक्षा कमेटी का संयोजक काडू मीणा एवं उप मुन्नी सांथा , यज्ञ कमेटी का संयोजक रणजीत भगत,उप संयोजक शिवराम सांथा, भंडारा कमेटी का संयोजक काडू मीणा, उप संयोजक सुरेश कुमार शर्मा व काडू समलेटी ,संत व्यवस्था कमेटी का लखन सांथा एव उप संयोजक गमली भगत, कीर्तन कमेटी का संयोजक बर्फी मीणा उप संयोजक हरसहाय मीणा व दीपक मीणा को नियुक्त किया गया है। जबकि प्रधान कमेटी के संरक्षक साधु बाबा, परशुराम भगत, संतोष बाबा, मास्टर भगवान सहाय मीणा, विष्णु मित्तल आदि को नियुक्त किया गया है।