गोविंदगढ़ में गर्भवती महिला से मारपीट, दहेज मांगने का आरोप: पति सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज, गर्भपात के प्रयास का भी आरोप लगा

Feb 16, 2026 - 13:07
 0
गोविंदगढ़ में गर्भवती महिला से मारपीट, दहेज मांगने का आरोप: पति सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज, गर्भपात के प्रयास का भी आरोप लगा

अलवर के गोविंदगढ़ में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती महिला से मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया- उसकी शादी 5 मार्च 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी।

  • 5 लाख नकद और कार मांगने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति पिंटू (पुत्र मोहर सिंह), सास माया देवी, ससुर मोहर सिंह, देवर कुलदीप सिंह और ननद दीपा ने उस पर 5 लाख रुपए नकद और एक कार लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

  • ससुराल पक्ष पर गर्भपात के प्रयास का आरोप

पीड़िता के अनुसार, गर्भवती होने के बावजूद उसे प्रताड़ित किया गया और कथित तौर पर दवाइयां खिलाकर गर्भपात कराने का प्रयास किया गया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पीड़िता ने यह भी बताया कि 2 जनवरी को आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर मारपीट की और फिर से दहेज की मांग दोहराई। पंचायत स्तर पर समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

अपनी जान को खतरा महसूस होने पर पीड़िता अपने मायके लौट आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................