भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान में आयोजित हुए कार्यक्रम
बामनवास ( सवाई माधोपुर) शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के आदेश की अनुपालना में ज्योति शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं वर्धमान कोचिंग सेन्टर पिपलाई के संयुक्त तत्वाधान में एक सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित कर भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150 वर्ष पूरे होने का स्मरण किया गया l इस अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान एवं वर्धमान कोचिंग सेन्टर के समस्त विद्यार्थियों तथा अध्यापक -अध्यापिकाओं एवं अन्य कर्मचारी ने प्रात: 10:15 बजे एक साथ वंदे मातरम राष्ट्र गीत का आयोजन में शामिल हुए l
इस अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि “वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना कर हम उस लोकप्रिय गीत का सम्मान कर रहें हैं जो राष्ट्रीय जागरण का एक शक्तिशाली प्रतीक बन था l देशप्रेम की वह भावना,जो बाद में "वंदे मातरम" में प्रदर्शित हुई l
इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने शिक्षा विभाग इस पहल को राज्य एवं देश के सबसे प्रिय प्रतीकों में से एक को सार्थक रूप से सम्मान देने का एकत्रित करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। इससे विद्यालयों में देशभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिला है l
इस अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान की प्रधानाध्यापिका कृपा गुर्जर,अध्यापक मुकेश मीणा,करण गुर्जर,गणेश योगी एवं अध्यापिक गायत्री गौड़,सुशीला सैनी,संगीता सैनी, मालती गौड़ आदि उपस्थित थे l