महासभा के प्रदेश महामंत्री माली ने दिया इकसठ हजार रूपये का सम्मेलन में सहयोग

Feb 16, 2026 - 13:43
Feb 16, 2026 - 13:43
 0
महासभा के प्रदेश महामंत्री माली ने दिया इकसठ हजार रूपये का सम्मेलन में सहयोग

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा शहर के पुर स्थित घाटी के हनुमानजी परिसर में 19 फरवरी को माली समाज द्वारा चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगे। सम्मेलन को लेकर तैयारियों जोरो पर है। वहीं इस सम्मेलन को लेकर समाज में भी उत्साह का माहौल है और सभी समाजबंधु एकजुट होकर विवाह सम्मेलन में भरपूर सहयोग कर सफल बनाने में जुटे हुए है। इसी सहयोग की कड़ी में माली समाज के अग्रणी नेता व राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने सामूहिक विवाह समिति को 61,000/- रूपये की सहयोग राशि का चेक भेंट किया। प्रदेश महामंत्री माली ने पिछले तीन सम्मेलनों में प्रत्येक सम्मेलन में 1,21,000/- से भी अधिक सहयोग किया था। वहीं माली समाज के वरिष्ठजन भैरूलाल गढ़वाल ने 51,000/-, माली युवा महासभा के अध्यक्ष उदयलाल माली ने 31,000/- रूपये व जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने 25,000/- रूपये का सम्मेलन में सहयोग प्रदान किया। 
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री माली ने कहा कि माली महासभा समाज के हितों को लेकर चिंतित है। सामूहिक विवाह सम्मेलन इसकी एक बानगी है। ऐसे अभिभावक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बेटे-बेटियों की शादी के लिए चिंतित हैं, ऐसे परिजन के लिए समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन किसी वरदान से कम नहीं। धर्म, जाति और संप्रदाय से उपर उठकर माली महासभा का पहला लक्ष्य पीड़ित मानवता की सेवा है। हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहते है, जो अब तक बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित है।
इसी सहयोग की कड़ी में कई भामाशाहों द्वारा भी सामग्री के साथ-साथ सहयोग राशि दी जा रही है। इस अवसर पर माली विकास सेवा संस्थान पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली, सचिव शंकर लाल गोयल, विवाह समिति के सदस्य नानूराम गोयल, भवानीशंकर माली, कालू गोयल, भंवरलाल सतरावला व सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................