खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार टूरिस्ट बस, 18 लोगो की मौत

Nov 2, 2025 - 16:34
Nov 2, 2025 - 16:36
 0
खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार टूरिस्ट बस, 18 लोगो की मौत

जोधपुर (बरकत खान) फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में टूरिस्ट बस के खड़े ट्रेलर में जा घुसने से 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया

मिली जानकारी के अनुसार बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई थी लौटते समय मतोड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर निवासी बताए जा रहे हैं

सूचना मिलने पर मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। थाना अधिकारी अमानाराम ने 18 जनों की मृत्यु की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टूरिस्ट बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से बस खड़े ट्रेलर में जा घुसी

हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है