पाली जिले के प्रथम पंचायत लर्निंग सेंटर का शुभारंभ; अनोपपुरा में अब ग्रामीण भी डिजिटल तकनीक में होंगे दक्ष

Feb 14, 2026 - 14:24
 0
पाली जिले के प्रथम पंचायत लर्निंग सेंटर का शुभारंभ; अनोपपुरा में अब ग्रामीण भी डिजिटल तकनीक में होंगे दक्ष

पाली (बरकत खान) राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय अनोपपुरा में नव निर्मित पंचायत लर्निंग सेंटर-ई-लाईब्रेरी का लोकार्पण शनिवार को पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक श्री जोराराम कुमावत ने फीता काटकर किया। पाली जिले के प्रथम इस सेंटर का लोकार्पण कर मंत्री श्री कुमावत ने स्टूडेंट्स से भी बातचीत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुमावत ने कहा कि सरकार अब गांवों को भी डिजिटल रूप से और मज़बूत बना रही है। इसका उदेश्य ग्राम पंचायतों को तकनीक से जोड़कर न सिर्फ जन सुविधाएं बेहतर करना है, बल्कि गांव के लोगों को भी नई तकनीकों के इस्तेमाल में दक्ष बनाना है।

इसी उद्देश्य से पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को 4-5 दिनों का विसर्जन (Immersion) प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें पंचायत शासन, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) और स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDGs) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ये केंद्र डिजिटल साक्षरता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं की मदद के लिए 'अटल ज्ञान केंद्र' के रूप में भी विकसित किया गया है। इस सेंटर पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए श्री कुमावत ने बताया कि इस सेंटर पर 14.50 लाख रुपए की लागत से सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इनमें दो किलो वाट का सोलर सिस्टम, चार कम्यूटर सैट मय प्रिंटर, साउंड सिस्टम, 50 इंच एलईडी टीवी, 25 कुर्सियां व अन्य फर्निचर मुहैया कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसी तरह स्टूडेंट्स के लिए प्रतियोगी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 200 से अधिक पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अलावा सेंटर पर रूफ टॉप हार्वेस्टिंग सिस्टम व शुद्ध पेयजल के लिए आरओ भी लगाया गया है।

इस मौके पर सुमेरपुर के बीडीओ प्रमोद दवे, महिराज सिंह, चाणोद, सांडेराव के मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश मोदी, डीवाईएसपी प्रभुलाल कुमावत, चाणोद के प्रशासक धन्नाराम, उप सरपंच बाबू सिंह, बीडीओ प्रमोद दवे, प्रशासक गोपाल सिंह, वार्ड पंच उम्मेद सिंह, भगताराम, भैराराम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................