तानाशाही एवं बर्बरतापूर्ण रवैये पर कार्यवाही की मांग, जिलेभर के सेवारत चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Feb 17, 2026 - 02:06
 0
तानाशाही एवं बर्बरतापूर्ण रवैये पर कार्यवाही की मांग, जिलेभर के सेवारत चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

झुंझुनू  (सुमेरसिंह राव)  अरिसदा झुंझुनूं के आह्वान पर  छह माह छह सेवारत चिकित्सकों का पदनाम विलोपन के विरोध में जिलेभर के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। राजकीय बीडीके अस्पताल में सेवारत चिकित्सकों ने मुख्यद्वार पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की गयी ।जीएमसी प्रधानाचार्य डा राकेश साबू द्वारा की गयी तानाशाही एवं बर्बरता पूर्ण रवैये से चिकित्सक वर्ग आहत महसूस कर रहा है।पदनामित चिकित्सकों द्वारा कालेज की शुरूआत से बिना किसी अतिरिक्त मानदेय के शिक्षण सेवाएं प्रदान कर रहे थे।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ,दिल्ली को ज्ञापन भेजकर पदनामित चिकित्सकों की बहाली एवं प्रधानाचार्य डा राकेश साबू पर अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा पद से हटाने हेतू ज्ञापन भेजा गया है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की  गाइडलांइस के अनुसार एवं राजस्थान सरकार के दिशानिर्देशानुसार चिकित्सकों को पदनामित किया गया था। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टेक 25 के तहत तो पदनामित की बजाय समायोजन की प्रक्रिया अपनायी जा रही है। पद विलोपन के बारे में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग एवं राज्य सरकार की अनुमति आवश्यक है। बिना सक्षम स्तर के पदनाम विलोपन से छह चिकित्सक अपमानित महसूस कर रहे हैं। 

अरिसदा प्रवक्ता डा विजय झाझडिया ने बताया कि जिलेभर के अरसिदा चिकित्सकों का विरोध प्रधानाचार्य पर अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं पद से हटाने तक जारी रहेगा। कालेज को शुरूआती दौर में खड़ा करने वाले चिकित्सकों से बिना सूचित किए बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाने से प्रदेशभर का चिकित्सा वर्ग में रोष व्याप्त हैं। मांगे नहीं माने जाने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन आरंभ किया जाएगा।

अरिसदा अध्यक्ष डा एस ए जब्बार ने बताया कि 17 फरवरी को भी काली पट्टी बांधकर जिलेभर के अस्पतालों  में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 
इस दौरान अरिसदा महासचिव डा राजेन्द्र ढाका,डा शीशराम गोठवाल,डा पुष्पा रावत,डा राजेन्द्र पायल,डा जगदेव सिंह ,डा मधु तंवर ,डा आकांक्षा,डा मनीषा चौधरी ,डा श्वेता, डा दीपक देवठिया,डा सपना झाझडियां ,डा राहुल सोनी,डा गौरव बूरी ,डा ईकराज अहमद,डा दुष्यंत बसेरा ,डा प्रियंका कस्वा, डा सुरेश मील,डा नेमीचंद,डा संदीप नेमीवाल,डा प्रमोद तेतरवाल,डा प्यारेलाल भालोठियां,डा अरविंद जाखड़ ,डा नवीन ,डा कपूर थालौर,डा पूनम चौधरी समेत चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया । मलसीसर में डा सतवीर,डा अशोक सैनी समेत चिकित्सकों ने  काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है