सदस्यता अभियान केवल संख्या नहीं, समाज की सामूहिक शक्ति का निर्माण है: सांसद अग्रवाल

Feb 21, 2026 - 19:16
 0
सदस्यता अभियान केवल संख्या नहीं, समाज की सामूहिक शक्ति का निर्माण है: सांसद अग्रवाल

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की नवनियुक्त युवा जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी के नेतृत्व में संभागीय अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा सांसद  दामोदर अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा संगठन के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद  अग्रवाल ने नवनियुक्त संपूर्ण जिला कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
सांसद अग्रवाल का ओजस्वी संबोधन
अपने प्रभावशाली उद्बोधन में अग्रवाल ने कहा —“आज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवेश में वैश्य समाज की एकता केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि समय की मांग है। संगठित समाज ही अपनी पहचान, सम्मान और प्रभाव को स्थापित कर सकता है। जब हम एक मंच पर, एक विचार के साथ खड़े होंगे, तभी हमारी आवाज़ सशक्त रूप से सुनी जाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि वैश्य एकता द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान समाज को संगठित शक्ति में बदलने का ऐतिहासिक अवसर है।
“यह केवल सदस्यता नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति का निर्माण है। हर पदाधिकारी, हर कार्यकर्ता अपनी संपूर्ण ताकत, ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में उतरे और अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करे।”
अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सदस्य संख्या ही संगठन की वास्तविक ताकत होती है। जितना बड़ा परिवार, उतनी मजबूत आवाज़। उन्होंने सभी से घर-घर संपर्क, व्यक्तिगत संवाद और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।  संकल्प और प्रतिबद्धता
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा और वैश्य समाज की एकता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा और सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ सम्पन्न हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर महिला मंत्री कलपेश चौधरी, प्रदेश महिला संगठन महामंत्री आरती कोगटा , जिला संरक्षक प्रेमस्वरूप गर्ग,जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, जिला महामंत्री हर्षिल नागौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र बांठिया , वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष शाह जैन , वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषभ पोरवाल, कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा, जिला मंत्री मितेश सोडाणी इत्यादि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................