भंवरी देवी भींचर की प्रथम पुण्यतिथि विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर 21 को

Jan 19, 2026 - 12:51
 0
भंवरी देवी भींचर की प्रथम पुण्यतिथि विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर 21 को

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्व. श्रीमती भंवरी देवी भींचर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने किया। इस दौरान उन्होंने मकराना विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। यह विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर बुधवार 21 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अजय इंजीनियरिंग वर्क्स बोरावड़ में आयोजित किया जाएगा।

शिविर में जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। साथ ही आवश्यकता अनुसार रक्त जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की जाएंगी। प्रधान सुमिता भींचर ने कहा कि क्षेत्रवासियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समय-समय पर जांच करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी शिविर की जानकारी देकर अधिकाधिक लोगों को लाभ दिलाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................