खान में पोकलेन मशीन के साथ गिरे हुए चालक के शव को मशक्कत के बाद 9 वें दिन निकाला, चट्टान के नीचे दबा था, पहाड़ का हिस्सा गिर गया था

Feb 14, 2026 - 12:23
Feb 14, 2026 - 13:10
 0
खान में पोकलेन मशीन के साथ गिरे हुए चालक के शव को मशक्कत के बाद 9 वें दिन निकाला, चट्टान के नीचे दबा था, पहाड़ का हिस्सा गिर गया था

रामगढ़ (अलवर) ओडेला गांव स्थित खनन क्षेत्र में हुए हादसे के 9 दिन बाद शनिवार को पोकलेन मशीन ड्राइवर रामानंद का शव मिल गया है। शव पानी में एक बड़ी चट्टान के नीचे दबा मिला।

  • पहाड़ का हिस्सा गिर गया था

यह हादसा खनन कार्य के दौरान हुआ था, जब अचानक पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया। इससे पोकलेन मशीन और उसके चालक रामानंद गहरी पानी भरी खाई में समा गए थे। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

शुरुआती दिनों में तेज बहाव और अत्यधिक जलभराव के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। सबसे पहले भारी मशीनरी की मदद से पोकलेन को बाहर निकाला गया। इसके बाद खदान में भरे पानी को निकालने के लिए बड़ी मोटरों का उपयोग किया गया, जो कई दिनों तक लगातार चलती रहीं।

  • पानी कम होने पर हटाए पत्थर, नीचे दबा मिला शव

पानी का स्तर कम होने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान खदान में उतरे। उन्होंने बड़े-बड़े पत्थरों को हटाने का जोखिम भरा कार्य शुरू किया। शनिवार को एक विशाल चट्टान के नीचे दबा शव दिखाई दिया। टीम के अधिकारियों ने पानी में एक पीला बुलबुला तैरता देखा, जिसकी जांच करने पर पता चला कि यह शव से निकलने वाला तरल पदार्थ था। इसके बाद चट्टान हटाई गई और बिहार निवासी ऑपरेटर रामानंद का शव मिला।

  • विधायक हॉस्पिटल पहुंचे

काफी मशक्कत के बाद टीम ने शव को बाहर निकालकर रामगढ़ उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। सूचना मिलते ही रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।विधायक सुखवंत सिंह हॉस्पिटल पहुंचे।एसडीएम बाबूलाल वर्मा ने बताया कि प्रशासन ने पूरे समर्पण के साथ कार्य किया है और नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। शव को डी-फ्रीजर एम्बुलेंस के माध्यम से मृतक के गृह राज्य भेजा जाएगा। इस दौरान डीएसपी पिंटू कुमार, एडीएम अलवर, तहसीलदार अंकित गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................