अग्रवाल समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन ,भरतपुर डीग जिले की सभी इकाईयां ले रही भाग
हलैना (विष्णु मित्तल)अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन नई दिल्ली से सम्बद्व भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की ओर से भरतपुर काली बगीची स्थित गिरीश रिसोर्ट पर 22 फरवरी को अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा,जिसमें भरतपुर-डीग जिले के 39 इकाई सहित अन्य स्थान के पदाधिकारी एवं अग्रबन्धु एवं विवाह योग्य अग्रवाल समाज के युवक-युवती आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अतुल मित्तल सीए करेंगे,जबकि मुख्य अतिथि भरतपुर के पूर्व विधायक विजय बंसल,पूर्व मंत्री व भरतपुर के विधायक डॉ.सुभाष गर्ग,पूर्व मंत्री मदनमोहन सिंघल,अग्रवाल समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम शाह होगी। महासभा के जिलाध्यक्ष अतुल मित्तल,महामंत्री मुकेश सिंघल एवं युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले ने बताया कि जिला अग्रवाल महासभा भरतपुर-डीग के द्वारा 22 फरवरी को सुबह 10.30 बजे भरतपुर की काली बगीची निकट गिरीश रिसोर्ट पर अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा,जिसमें अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां शामिल होंगे,सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो गई और भरतपुर एवं डीग जिले की 39 अग्रवाल समाज की इकाईयांे के पदाधिकारी,अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। सम्मेलन की की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अतुल मित्तल सीए करेंगे,जबकि मुख्य अतिथि भरतपुर के पूर्व विधायक विजय बंसल,पूर्व मंत्री व भरतपुर के विधायक डॉ.सुभाष गर्ग,पूर्व मंत्री मदनमोहन सिंघल,अग्रवाल समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम शाह होगी। उन्होने बताया कि इसी दिन अग्रवाल समाज में व्याप्त बुराईयों सहित शिक्षा,समाज के उत्थान,समाज की एकता,महिला शक्ति आदि पर चर्चाएं होगी और अग्रवाल युवक-युवती परिचय पुस्तक का विमोचन होगा।