दी पब्लिक कैरियर ट्रक ऑनर्स संस्थान बारां के मन्नू पठान 7 वीं बार निर्विरोध जनरल सेकेट्री बने
अंता (शफीक मंसूरी ) बारां बिते महिनें अल्पसंख्यक समुदाय की सबसे बड़ी संस्था अंजूमन इस्लामियां सदर पद चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मन्नू पठान अपने विश्वास और लोकप्रियता के साथ दी पब्लिक कैरियर ट्रक ऑनर्स संस्थान में 7वीं बार निर्विरोध जनरल सेकेट्री निर्वाचित हुए। रविवार को ट्रक ऑनर्स संस्थान नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब अध्यक्ष व अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया आगामी 17 फरवरी हो सम्पन्न होगी। चुनाव अधिकारी अनवर अली, राजेश कुमार पिपलानी (प्रेम), प्रदीप नागर, राय बहादुर सिंह, फारूक अहमद व अब्दुल मजीद ने बताया कि ट्रक ऑनर्स संस्थान के चुनाव के तहत रविवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान जनरल सेकेट्री पद पर केवल एक मात्र मोहम्मद शाहिद मन्नू पठान का नामांकन सामने आने पर पठान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, वहीं शेष बाकी पदों पर 17 फरवरी को चुनाव होंगे ।
पठान एक नई पारी पर समर्थकों ने जताया हर्ष-वर्ष 1991 के बाद से अब तक पहली बार हुआ है, जब दी ट्रक ऑनर्स संस्थान के आगामी चुनाव के लिए मोहम्मद शाहिद मन्नू पठान के 7वीं बार निर्विरोध जनरल सेकेट्री बने। पठान के समर्थकों ने उनकी नई पारी शुरूआत पर हर्ष व्यक्त कर कहा कि मन्नू भाई बिते कई सालों से ट्रक ऑनर्स संस्थान में बेहतर लीडरशीप देने के साथ संस्थान से जुड़े ट्रक मालिक सदस्यों के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहते आएं है। यहीं नहीं बिते समय मन्नू पठान ने अंजूमन इस्लामिया सदर पद चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज अल्पसंख्यक समाज में एक बड़ा मुकाम हांसिल किया है। उक्त चुनाव की विजयश्री में जहां पठान की दावेदारी के आगे अल्पसंख्यक समुदाय में राजनैतिक दलों से जुड़े कई लोगों अपना वर्चस्व नही दिखा पाएं थे मन्नू पठान को निर्वाचित होने पर जिले के जिम्मेदार ज़ाकिर पार्षद नायब सदर अंजुमन, साजिद भाई लज़ीज़ नायब सदर अंजुमन, अलीम मोहम्मद तालीम कन्वीनर अंजुमन, सलीम भाई सीट अंजुमन सदस्य, कलम खान अंजुमन सदस्य, राजू भाई बर्तन सदस्य अंजुमन, राजा लज़ीज़, रिंकू भाई सुरमा, आकिब भाई महिलाओं का हर पहनकर स्वागत किया गया