शतायू पुरुष पंड़ित रामकिशन का सम्मान ,पूर्व सांसद पंडित रामकृष्ण बोले मैं अभी बुड्ढा नहीं हूं

Feb 21, 2026 - 19:06
 0
शतायू पुरुष  पंड़ित रामकिशन का सम्मान ,पूर्व सांसद पंडित रामकृष्ण बोले मैं अभी बुड्ढा नहीं हूं

हलैना (विष्णु मित्तल)कस्वा हलैना में गत दिन आयोजित सम्मान समारोह में भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का उनके जीवन के सौ वर्ष पूरे होने पर दूर दराज से आये बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिको द्वारा अभिनंदन किया गया और उनको सोल दुपट्टा और फूल मालाऐं पहनाकर सम्मान किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने उनको और लम्बी आयु के लिय शुभकामनाऐं दी ।
सम्मान समारोह के आयोजक किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि पूर्व सांसद और पूर्व विधायक पंड़ित रामकिशन ने अपने जीवन में हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है । पंड़ित रामकिशन ने अपने आठ दशक लम्बे राजनैतिक जीवन में धन और धरती के बँटबारे से लेकर बुढ्ढों को पेंशन ' जैस अनेक आदोलनों को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया है।
किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि पंड़ित रामकिशन उम्र से बुड्डे है लेकिन हौशले जवान है , उनके जज्जबातों को सलाम है । उनके विचार ' लगन और संघर्ष बेमिसाल है । सौ वर्ष की उम्र में आज भी पूर्व सांसद नौजवानों से ज्याद संघर्षशील रहते है ।
सम्मान समारोह में शतायू पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा कि मैंने अब तक लगभग जितने मुद्दे उठाये और आन्दोलन किया है उनमें सफलता मिली है जबकि इआरसीपी भी उनमे से एक है । लोग इआरसीपी के बारे कल्पना भी नहीं करते होगे बल्कि कुछ लोग मजाक उठाते थे लेकिन यह योजना बनी और याद रखना बाणगंगा में पानी भी आयेगा और उसके लिये मैरा और इन्दल सिंह का संघर्ष जारी रहेगा । उन्होंने अपने सम्मान के लिये सभी का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने पानी आन्दोलन के लिये वर्ष 2007 से लगातार संघर्ष कर रहे किसान नेता इन्दल सिंह जाट का भी स्वागत सम्मान किया गया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................