बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हरसाना में मीना मंच एवं गार्गी मंच का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

Feb 21, 2026 - 19:08
 0
बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हरसाना में मीना मंच एवं गार्गी मंच  का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

तहसील क्षेत्र के ग्राम हरसाना में मिशन वात्सल्य कवच परियोजना अलवर के तहत आज शिव शिक्षा समिति राणोली द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हरसाना में  मीना मंच एवं गार्गी मंच का प्रशिक्षण आयोजित किया गया l विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योत्सना जोशी और शिव शिक्षा समिति के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर  देवेन्द्र कुमार मेहरा,  सतीश चौधरी के नेतृत्व में मीना मंच का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को बाल संरक्षण बाल अधिकार बाल,  बाल श्रम , बाल विवाह, निशुल्क शिक्षा अधिकार, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अधिकारी के बारे में जानकारी दी गई।      
कवच परियोजना अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि अलवर में बाल विवाह 32.2 प्रतिशत है। जिससे अलवर पूरे भारत जिले में दसवीं नंबर पर आता है। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कुमार मेहरा ने बताया शिव शिक्षा समिति ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ के स्थानीय गांवों, स्कूलों और पंचायत में यह संदेश पहुंचा जा रहा है कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरूती ही नहीं बल्कि कानूनन अपराध है । और हम सब मिलकर बाल विवाह का बहिष्कार करते हैं। और बाल विवाह मुक्त राजस्थान बनाना चाहते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................