महुवा विधायक राजेंद्र मीना ने विधानसभा में उठाया सड़कों का मुद्दा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग
महुवा / अवधेश अवस्थी
महुवा विधानसभा से विधायक राजेंद्र मीणा ने मंगलवार कोराजस्थान विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान महुवा विधायक राजेंद्र मीना ने महुवा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों एवं लंबित विकास कार्यों का विषय मजबूती से सदन में रखा। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी के समक्ष क्षेत्र की सड़कों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रश्न में कहा कि वर्तमान में कितनी सड़कें ‘पेचेबल’ स्थिति में हैं तथा वर्ष 2023 से 2025 तक स्वीकृत नई सड़कों के टेंडर अब तक क्यों पूर्ण नहीं हुए हैं। साथ ही सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विधायक राजेंद्रमीणाने कहा कि बजट वर्ष 2025-26 के अंतर्गत SH-22 से करीरी–भैरोजी मंदिर वाया पथवारी (10 किमी) हेतु ₹19.91 करोड़ तथा करीरी सीमा (4 किमी) तक सड़क निर्माण हेतु ₹7.22 करोड़ की मांग को प्रमुखता से दोहराया गया। इस पर मंत्री दिया कुमारी द्वारा सकारात्मक आश्वासन राजेंद्र मीणा को दिया गया कि आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। महुवा एवं टोडाभीम क्षेत्र की जनता के हित में सभी रुके हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु विधायक राजेंद्र मीना निरंतर प्रयासरत हैं। जिससे क्षेत्र में सड़कों के साथ गांव कस्बे शहर के लोगों को राहत मिल सके।

