आगरा मंडल के 9 रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम संचालन हेतु दिव्यांगजनों को फैसिलिटेटर के रूप में इंगेजमेंट

Feb 21, 2026 - 20:41
 0
आगरा मंडल के 9 रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम संचालन हेतु दिव्यांगजनों को फैसिलिटेटर के रूप में इंगेजमेंट

आगरा (उत्तरप्रदेश) आगरा मंडल द्वारा दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालन हेतु दिव्यांगजनों (लोकोमोटर डिसेबिलिटी) को एटीवीएम फैसिलिटेटर के रूप में इंगेज करने की प्रक्रिया  की जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत आगरा मंडल के 9 प्रमुख रेलवे स्टेशन, जिनमें आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह, राजा की मंडी, धौलपुर, मथुरा जंक्शन, कोसीकला, किरावली एवं भूतेश्वर शामिल हैं, पर स्थापित कुल 12 एटीवीएम मशीनों पर कुल 36 दिव्यांगजनों को एटीवीएम फैसिलिटेटर के रूप में इंगेज किया जाएगा।
चयनित एटीवीएम फैसिलिटेटर यात्रियों को एटीवीएम मशीनों से टिकट प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे। इसके बदले उन्हें प्रत्येक टिकट पर निर्धारित आकर्षक कमीशन प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें नियमित आय का अवसर प्राप्त होगा तथा वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
यह पहल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं यात्रियों को बेहतर, त्वरित एवं सुविधाजनक टिकटिंग सेवा प्रदान करने की दिशा में आगरा मंडल का एक महत्वपूर्ण कदम है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है