स्व. भंवरी देवी भींचर की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, 2158 ओपीडी कर दवाइयां वितरित की
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना के पूर्व विधायक श्रीराम भींचर की धर्मपत्नी स्वर्गीय भंवरी देवी भींचर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को मकराना में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बोरावड़ रोड़ स्थित अजय इंजिनियरिंग वर्क्स में किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारम्भ श्री श्री 1008 रघुवर दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय भंवरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कि गयी।
शिविर में विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श की व्यवस्था की गई। चिकित्सा शिविर के दौरान कुल 2158 ओपीडी दर्ज की गई, विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम द्वारा मरीजों की गहन जांच कर आवश्यक परामर्श देकर निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गयी। मकराना प्रधान एवं भाजपा देहात उपाध्यक्ष सुमिता भींचर व पूर्व विधायक श्री राम भींचर ने शिविर में पधारे सभी अतिथियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। प्रधान सुमिता भींचर ने बताया कि स्व. भंवरी देवी भींचर की स्मृति में आयोजित यह चिकित्सा शिविर जनसेवा की भावना से प्रेरित है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर मकराना पुलिस उपाधिक्षक विक्की नागपाल, तहसीलदार कृष्णा शर्मा, नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह मुवाल, नगर परिषद आयुक्त श्रवण चौधरी, मकराना पुलिस निरीक्षक जगदीश मीणा, गच्छीपुरा थानाधिकारी महावीर, विकास अधिकारी दीपक चौधरी, मकराना नगर परिषद के सहायक अभियंता सहदेव सम्बल, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़, अंजुमन संस्था के पूर्व सदर हाजी नवाब अली रांदड, किरण शेखावत, रतना राम तेतरवाल, अलका चौधरी, जूसरी सरपंच प्रकाश भाकर, कल्याण सिंह नंगवाड़ा, भरत सिंह मनाना, संतोष मांझु, मोहनी देवी भींचर नागौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बुडसू नरेन्द्र सिंह, राजेश डारा मंडल अध्यक्ष बोरावड़, पवन कुमार मंडल अध्यक्ष मनाना रानीगांव, मानाराम राड, जेपी सेलवाड़, बेसरोली सरपंच श्रवण राम रलिया, कांता भंडारी, धनलक्ष्मी, परसाराम भींचर, सांवता राम राव, जेपी किरडोलिया, नौरत राम, नरपत भींचर, रणवीर सिंह मकराना मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष, आरिफ मंसूरी, आशुराम सरपंच प्रतिनिधि मोड़ी चारना, दिलीप कुमार सरपंच दोबड़ी, हनुमान बाबल नान्दोली सरपंच, जगनाथ राम मेघवाल समाज अध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री नवनील गोड़, पूर्व जिला महामंत्री गिरधर पालोड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष घनश्याम सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र व्यास, ठाकुर मोहन सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल तोषनिवाल, विनीत मुच्छाल, राजेन्द्र व्यास, बोदुसिंह सरपंच आसरवा, पूसाराम ज्याणी सरपंच, सद्दाम हुसैन, दीपक आँवला, चेनाराम कुकणा, परसा राम चोयल, अनवर अली, राजुराम भींचर, परसा राम टांडी, प्रवीण भींचर, कैलाश आँवला, भागुराम आंवला रीको अध्यक्ष, अजय भींचर, रमेश भींचर, प्रेमाराम भींचर, महेन्द्र भींचर, गिरधारी भींचर, शशि भींचर, नरपत भींचर, एपी भींचर, नन्ना राम भींचर, सरोज भींचर, अर्जुन राम भींचर, कुराडा राम भींचर, पूर्व प्रधान मोहनी देवी, गुलाब देवी, नरेन्द्र भींचर, श्रवण राम भींचर, उमाराम भींचर, मुकेश भींचर, समाजसेवी रुघाराम कड़वा, बीरमाराम किरडोलिया, कैलाश शर्मा, सांवता राम, नोरत राम नायक, भवानी सिंह राठौड़, जीतमल सिंगोदिया, जयप्रकाश किरडोलिया, प्रवीण भींचर, अजय भींचर, एडवोकेट दिलीप चौधरी, केसाराम चौधरी, शिवलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में परिवारजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर की सफल व्यवस्था एवं व्यापक जनभागीदारी ने इसे एक ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय आयोजन बना दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा लाभ मिला। भींचर परिवार कि ओर से आये हुए अतिथियों और डॉक्टर्स कि टीम का स्वागत किया गया।