महुवा पुलिस की सटीक कार्रवाई: 3 कछुओं के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Feb 17, 2026 - 14:00
 0
महुवा पुलिस की सटीक कार्रवाई: 3 कछुओं के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

महुवा /अवधेश अवस्थी

 महुवा थाना पुलिस नेआमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” के संकल्प के तहत सोमवार को वन्यजीव तस्करी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन कछुआ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 जीवित कछुए बरामद कर उन्हें वन विभाग टीम को सुपुर्द कर दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा  सागर राणा (IPS) के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक दौसा  हेमन्त कलाल (IPS) के मार्गदर्शन में, वृत्ताधिकारी महुवा  मनोहरलाल मीना के सुपरविजन में थाना महवा के थानाधिकारी  राजेन्द्र कुमार (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम ने 16 फरवरी 2026 को ठेकड़ा बाईपास पर यह कार्रवाई की।
वन्यजीव संरक्षण अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी लाडला पुत्र रवि, जाति सींगीवाल निवासी कॉलेज के पास सपेरा बस्ती गंगापुर (हाल मंडावरा फाटक, हिंडोन सिटी जिला करौली) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 03 कछुए बरामद किए गए। वहीं जानकारी मैं पाया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में गांव गांव जाकर लोगों को पैसों का लोभ देकर अपने झांसे में ले लेते हैं और उनसे बोलते हैं कि अगर हमको पीले कलर का कछुआ मिल जाए तो 60 लाख रुपए मिलेंगे लोग पैसे की चक्कर में सब कुछ भूल जाते हैं और लोगों से बोलते हैं हम आपको पीला कलर का कछुआ दिला देंगे फिर उनसे पांच या दस लाख रुपए की मोटी रकम एठकर उस जगह से गायब हो जाते हैं लोग बदनामी की वजह से थानों में नहीं जाते हैं। वहीं ये गैंग कछुआ नाम से प्रसिद्ध है 
इस संबंध में थाना महुवा पर प्रकरण संख्या 81/2026 धारा 9/51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................