शीतलहर से लोगों की दिनचर्या पटरी से उतरी

Dec 20, 2025 - 13:04
 0
शीतलहर से लोगों की दिनचर्या पटरी से उतरी

लक्ष्मणगढ़ ( अलवर/कमलेश जैन) आज शनिवार को मौसम के मिजाज  तीखा हो गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा उसके बाद दिन भर हल्की धूप एवं दिनभर शीत लहर का दौर जारी रहा । तापमान में गिरावट आने के साथ वातावरण में गलन बढ़ गई। सर्द हवाओं से ठिठुरते लोगों की दिनचर्या शीत लहर ने बिगाड़ दी है। ठंड से कंपकंपाते लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। कामकाजी लोगों को मजबूरन घर से निकलना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी पर काम करने वाले कामगरों, मजदूरों एवं फील्ड पर करने वालों को हुई। ठंड से पशु, पक्षी भी बेहाल हैं। शनिवार को कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोग ठंड से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए सर्दी से बचने के लिए आग ही सहारा बनी हुई हैं। शीत लहर के चलते लोगों की सुबह देर से हो रही है। ठंड से गरीब तबके के लोग खासे परेशान हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................