जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सीएलसी की बैठक आयोजित, भरतपुर शहर के शेष क्षेत्रों को मिलेगा सीवरेज नेटवर्क का लाभ

Jun 16, 2026 - 19:58
 0
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सीएलसी की बैठक आयोजित, भरतपुर शहर के शेष क्षेत्रों को मिलेगा सीवरेज नेटवर्क का लाभ

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सिटी लेवल कमेटी की बैठक मंगलवार को में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें शहर के सीवरेज नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों को आधुनिक सीवरेज सुविधा से जोड़ने की दिशा में आरयूआईडीपी के पंचम चरण में प्रस्तावित सीवरेज परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि परियोजना भरतपुर शहर के समग्र एवं सतत शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे शहर के शेष क्षेत्रों में भी आधुनिक सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने आरयूआईडीपी, अमृत 1.0 एवं अमृत 2.0 परियोजनाओं के तहत शहर में संचालित सीवरेज कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को अमृत 2.0 के अंतर्गत प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु संबंधित विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरयूआईडीपी पंचम चरण में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण के लिए भरतपुर विकास प्राधिकरण को योजना संख्या-13 में आरक्षित भूमि में से उपयुक्त भूमि चिन्हित कर आवश्यक कार्य समय पर पूरा करें।
अधीक्षण अभियन्ता विनोद चौहान ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्त पोषित आरयूआईडीपी पंचम चरण की प्रस्तावित योजना में सीवरेज कार्यों के लिए लगभग 182.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य नगर निगम द्वारा मैसर्स ग्रीन सिटी सर्वेयर, जयपुर को सौंपा गया है।
इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ-
आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई ने बताया कि प्रस्तावित योजना में तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए शहर की तिलक नगर, इंदिरा नगर, पैराडाइज कॉलोनी, गिरीश विहार, योजना संख्या-13, जसवंत नगर, विमल कुंज, सूर्य सिटी सहित विभिन्न विकसित एवं विस्तारशील कॉलोनियों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है। जिससे हजारों नागरिकों को बेहतर स्वच्छता एवं आधुनिक शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता बीडीए योगेश माथुर, आरयूआईडीपी के राजुल शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के केशवदेव पाण्डेय, भरतपुर विकास प्राधिकरण नगर निगम, नगर नियोजन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुझाव एवं विचार साझा किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है