जिलेभर में स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिलक नगर से हुआ जिला स्तरीय आगाज; 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

Jun 16, 2026 - 20:00
 0
जिलेभर में स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिलक नगर से हुआ जिला स्तरीय आगाज; 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पांच वर्ष तक के बच्चों को दस्त एवं उससे होने वाली मृत्यु से बचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के समस्त राजकीय चिकित्सा संस्थानों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत बच्चों में दस्त की रोकथाम, समय पर उपचार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिले में अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिलक नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अमर सिंह एवं अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ बीएल मीना ने नौनिहालों को ओआरएस का घोल पिलाकर अभियान का आगाज किया। इस बार की थीम ’डायरीया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान’ पर गतिविधियां आयोजित की जावेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है