आपकी पूँजी-आपका अधिकार अभियान का जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित

Nov 21, 2025 - 15:03
 0
आपकी पूँजी-आपका अधिकार अभियान का जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 21 नवम्बर। आपकी पूँजी-आपका अधिकार जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर आधारित जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी ने शुक्रवार को बीडीए ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
    संभागीय आयुक्त ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान वित्तीय क्षेत्र में अनक्लेम्ड एसेट्स के त्वरित, कुशल और पारदर्शी निपटान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक की आर्थिक सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। अभियान का मूल संदेश यह है कि आमजन की मेहनत की कमाई सुरक्षित है और यह धन उचित प्रक्रिया के माध्यम से समय पर उन्हें अथवा उनके परिवारजनों को वापस मिलना चाहिए।
    उन्होंने बताया कि कई बार बैंक खाते निष्क्रिय हो जाने, बीमा पॉलिसी की अवधि पूर्ण होने, दस्तावेजों के अभाव अथवा जानकारी की कमी के कारण नागरिक अपनी जमा पूँजी प्राप्त नहीं कर पाते। यह अभियान इन सभी समस्याओं को दूर कर अदावाकृत जमा, बीमा राशि, लाभांश, म्यूचुअल फंड राशि तथा पेंशन जैसे वित्तीय दावों को वापस दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण ढाणियों तक भी किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी अपनी वैध राशि से वंचित न रह जाए।
    पीएनबी के मंडल प्रमुख प्रमोद कुमार ने कहा कि यह पहल नागरिकों और वित्तीय संस्थानों के बीच विश्वास को और मजबूत करेगी। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के उद्गम पोर्टल को अनक्लेम्ड राशि खोजने का अत्यंत सरल, सुरक्षित और पारदर्शी साधन बताया। आरबीआई उप महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय जागरूकता से ही अभियान का उद्देश्य सफल हो सकता है, इसलिए इसकी जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग दलित, गरीब, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक पहुँचाना आवश्यक है।
    अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार ने कहा कि आपकी पूँजी-आपका अधिकार अभियान आमजन को वित्तीय रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन धन योजना, मुद्रा योजना, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं और महिला उद्यमिता कार्यक्रमों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एफएलसी उपेन्द्र श्रीवास्तव ने पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी।
148 लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित-
    शिविर में संभागीय आयुक्त ने राजस्थान ग्रामीण बैंक, एसबीआई, बीओबी सहित विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अनक्लेम्ड खातों के 128, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के 15 तथा अटल पेंशन योजना के 5 लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आमजन हेतु राशि एवं कॉइन वितरण व्यवस्था की सराहना की। राज्यस्थान ग्रामीण बैंक के मुद्रा वाहन एवं आर-सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं द्वारा स्थापित स्टॉलों की भी प्रशंसा की।
    कार्यक्रम में आरजीबी क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील अग्रवाल, विभिन्न बैंक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन लिमौरिश एवं लक्ष्मी द्वारा किया गया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................