विधिक जागरूकता शिविर, बाल विवाह सामाजिक व कानूनी अपराध, बारात में शामिल होने वाले भी होंगे सजा के भागीदार

Jul 14, 2026 - 20:48
 0
विधिक जागरूकता शिविर, बाल विवाह सामाजिक व कानूनी अपराध, बारात में शामिल होने वाले भी होंगे सजा के भागीदार

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना एवं तालुका विधिक सेवा समिति एडीजे कोर्ट मकराना की अध्यक्ष आशा चौधरी के निर्देशानुसार मंगलवार को एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर राजौरा बांस स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें तालुका विधिक सेवा समिति के पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को कानून की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक और कानूनी अपराध है। कानूनन विवाह के लिए लड़की की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी अनिवार्य है। इससे कम उम्र में किया गया कोई भी विवाह कानून की नजर में अमान्य घोषित किया गया है। 

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह करवाने या उसमें सहयोग करने वाले दूल्हा-दुल्हन, माता-पिता, रिश्तेदार, विवाह संपन्न कराने वाले पंडित या मौलवी, टेंट व कैटरिंग वाले और यहां तक कि बारात में शामिल होने वाले लोग भी कानूनन अपराधी माने जाते हैं। इस अपराध के लिए 2 साल की कड़ी जेल, 1 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं। एडवोकेट हनीफी ने छोटे-मोटे आपसी विवादों को कोर्ट-कचहरी तक ले जाने के बजाय आपसी समझबूझ से सुलझाने पर जोर दिया।

उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्यस्थता अधिनियम, 2023 के तहत शुरू की गई सामुदायिक मध्यस्थता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य मुकदमों में होने वाले भारी-भरकम खर्च और समय की बर्बादी को रोकना है, ताकि आपसी बातचीत से मामलों का निपटारा कर गांवों को मुकदमा मुक्त गांव बनाया जा सके। इस विधिक जागरूकता शिविर के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामचंद्र राजकुमार, शिक्षिका निर्मला चौधरी, योगिता कमल, रुकसाना बानो, शिक्षक मोहम्मद आदिल, लक्ष्मणराम सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है