आषाढ़ अमावस्या पर श्री श्याम सखा सेवा समिति ने गौ माताओं को पिलाई ठंडाई व मिल्क रोज, चारे के लिए दिए ₹11,000

Jul 14, 2026 - 21:16
 0
आषाढ़ अमावस्या पर श्री श्याम सखा सेवा समिति ने गौ माताओं को पिलाई ठंडाई व मिल्क रोज, चारे के लिए दिए ₹11,000

महुवा (अवधेश अवस्थी)। उपखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या के पावन अवसर पर एक सराहनीय गौ-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री श्याम सखा सेवा समिति (रजि.) महुवा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए गौवंश को राहत पहुंचाने के लिए अनूठी पहल की गई। समिति के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौ माताओं को ठंडी-मीठी ठंडाई एवं मिल्क रोज पिलाया। इसके साथ ही गौ माता के चारे की व्यवस्था हेतु ₹11,000 की नकद राशि का गुप्तदान व सहयोग देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल (खेड़ली वाले) व मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस झुलसती गर्मी में बेजुबान गोवंश की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। इसी भावना के साथ समिति द्वारा यह आयोजन किया गया, जिसमें आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस पुनीत कार्य में श्री श्याम सखा सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल, गौशाला के कोषाध्यक्ष डॉ. माधव खंडेलवाल, सुदीप गोयनका, सतीश कानूनगो, अशोक टुडियाना, राजकुमार गोयल (करीरी वाले), रिंकू सिंघल, बृजबिहारी, रिंकल गर्ग, विपिन सिंघल, धर्मवीर गुप्ता (मंडी), गोविंद सिंघल (रणधीरगढ़ वाले), कृपांशु अजमेरा, प्रेम (करीरी वाले), सत्येन्द्र भोपरिया, राजेश गुप्ता, सुनील जैन, मनीष गोयल, नीरज बंसल, नवीन बंसल, मोहनलाल (बालघाट वाले), चंद्रप्रकाश बंसल, हुकम गोयल, आशु, दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों श्याम प्रेमी बंधुओं एवं मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में हिस्सा लिया और बाबा श्याम व गौ माता के जयकारे लगाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है