गोगरा ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, सात वर्ष पुराने खातेदारी भूमि विभाजन का मौके पर हुआ निस्तारण

Jul 14, 2026 - 21:23
 0
गोगरा ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, सात वर्ष पुराने खातेदारी भूमि विभाजन का मौके पर हुआ निस्तारण

तखतगढ़ (बरकत खान) उप तहसील तखतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत गोगरा में मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार हिमांशु कछवाह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबरेवाल, शिविर प्रभारी मदनलाल मौर्य, प्रशासक भंवरलाल मेघवाल, आरआई एलसी बाई, पटवारी सुरेश ओझा, भाजपा नेता अमरसिंह हिंगोला सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए। किसान नेता विक्रमसिंह बालोत ने तखतगढ़ माइनर नहर के किनारे सड़क से सटी बबूल की झाड़ियों को हटाने तथा मालपुरा सरहद से नवाखेड़ा जाने वाले मार्ग को खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबरेवाल ने आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि ग्राम नवाखेड़ा स्थित खातेदारी भूमि के करीब सात वर्ष पुराने विभाजन प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण रहा। खातेदार चम्पालाल पुत्र शंकरलाल, मंगलाराम पुत्र शंकरलाल, रणछोड़ाराम पुत्र शंकरलाल एवं संतोषकुमार पुत्र शंकरलाल (जाति सरगरा, निवासी मोरू, तहसील आहोर) ने ग्राम नवाखेड़ा के खसरा संख्या 28, कुल रकबा 1.40 हेक्टेयर की शामलाती खातेदारी भूमि के आपसी सहमति से विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
राजस्व अधिकारियों के प्रयासों से सभी सहखातेदारों में सहमति बनने के बाद आरआई एलसी बाई एवं पटवारी सुरेश ओझा ने मौके पर जांच कर विभाजन प्रस्ताव तैयार किया। इसके आधार पर तहसीलदार हिमांशु कछवाह एवं नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबरेवाल ने शिविर स्थल पर ही खातेदारी भूमि के विभाजन के आदेश जारी कर दिए।
विभाजन आदेश की प्रतियां तहसीलदार हिमांशु कछवाह, शिविर प्रभारी मदनलाल मौर्य, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबरेवाल, प्रशासक भंवरलाल मेघवाल, आरआई एलसी बाई एवं पटवारी सुरेश ओझा द्वारा शिविर में ही खातेदारों को वितरित की गईं। वर्षों से लंबित प्रकरण का तत्काल समाधान होने पर खातेदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया।
शिविर के दौरान किसान नेता विक्रमसिंह पचानवा, सुरेश कुमार उम्मेदपुर, चम्पालाल हीरागर, मंगलाराम हीरागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है