पंच गौरव योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

Jul 13, 2026 - 18:47
 0
पंच गौरव योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को पंच गौरव योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागों को आगामी सप्ताह तक अनटाइड फंड से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में अनटाइड फंड के प्रभावी उपयोग को लेकर कृषि, खेल, उद्योग एवं पर्यटन विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। कृषि क्षेत्र में प्याज प्रसंस्करण (ऑनियन प्रोसेसिंग) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए प्रोसेसिंग हाउस स्थापित करने हेतु किसानों को सफल प्रोसेसिंग इकाइयों का भ्रमण करवाकर आधुनिक तकनीकों एवं मूल्य संवर्धन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने खेल विभाग को स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कुश्ती के आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं उद्योग विभाग को जिले में ऑटोमोबाइल कंपोनेंट उद्योग को प्रोत्साहित करने, निवेश आकर्षित करने तथा उद्यमियों के लिए कार्यशालाओं एवं औद्योगिक संवाद/ प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। पर्यटन विभाग को भी प्रचार-प्रसार से संबंधित नवाचारात्मक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर गुणवत्तापूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, उपनिदेशक कृषि विभाग गोपाल मीणा, महाप्रबंधक उद्योग विभाग ज्ञानेंद्र सैनी, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग संजय, जिला खेल अधिकारी अंजना, उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग महेंद्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है