सिद्धपीठ सकरायधाम में आज से गुप्त नवरात्रा महोत्सव, माँ शाकम्भरी के दरबार में होंगे विविध धार्मिक आयोजन

Jul 14, 2026 - 21:02
Jul 14, 2026 - 21:06
 0
सिद्धपीठ सकरायधाम में आज से गुप्त नवरात्रा महोत्सव, माँ शाकम्भरी के दरबार में होंगे विविध धार्मिक आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ सकरायधाम में आज (बुधवार) से प्रारंभ हो रहे गुप्त नवरात्रा महोत्सव को लेकर माँ शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम (रजि.) द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर और मुख्य द्वार को रंग-बिरंगी रोशनी व आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

  • प्रतिदिन होगा अलौकिक श्रृंगार और दुर्गा सप्तशती पाठ

समिति के अध्यक्ष राजेश धानुका (अहमदाबाद) एवं महासचिव सुभाष अग्रवाल (सूरत) ने संयुक्त रूप से बताया कि गुप्त नवरात्रा के दौरान नौ दिनों तक प्रतिदिन माँ शाकम्भरी के दरबार का देश-विदेश के अलौकिक फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर में विद्वान पंडितों द्वारा नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जाएंगे तथा मैया को प्रतिदिन नियमानुसार शीरा-पूड़ी का विशेष भोग लगाया जाएगा। रात्रि के समय आकर्षक लाइटिंग से पूरा सकरायधाम भक्तिमय वातावरण में जगमगाएगा।

  • महाअष्टमी पर होगी विशेष पूजा और सवामणी

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के दौरान महाअष्टमी के पावन पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं सवामणी का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर भक्तों द्वारा माँ शाकम्भरी को पारंपरिक चुनरी, शुद्ध घी, तेल, नारियल, हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स तथा संपूर्ण श्रृंगार सामग्री अत्यंत श्रद्धापूर्वक अर्पित की जाएगी।

समिति अध्यक्ष राजेश धानुका एवं महासचिव सुभाष अग्रवाल ने देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे गुप्त नवरात्रा महोत्सव के दौरान अधिकाधिक संख्या में सकरायधाम पहुंचकर माता जी के दर्शन करें, धार्मिक आयोजनों का लाभ उठाएं और माँ शाकम्भरी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है