भामाशाह सोलंकी परिवार ने स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर, समारोहपूर्वक हुआ लोकार्पण

Jul 14, 2026 - 20:47
 0
भामाशाह सोलंकी परिवार ने स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर, समारोहपूर्वक हुआ लोकार्पण

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्थानीय राजकीय पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एक भव्य समारोह का आयोजन कर भामाशाह परिवार द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। यह वाटर कूलर भामाशाह सत्यनारायण सोलंकी, आशुलाल सोलंकी एवं शंकरलाल सोलंकी द्वारा अपने पूजनीय माता-पिता की स्मृति में विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु भेंट किया गया है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व सीबीईओ जेठा राम बणियां ने कहा मनुष्य का तन स्नान से, मन ज्ञान से और धन दान से शुद्ध होता है। सोलंकी परिवार ने भीषण गर्मी में बच्चों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था कर पुण्य का कार्य किया है। भामाशाह परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई यह सुविधा अत्यंत सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार कृष्णा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मोबाइल की लत और हर प्रकार के नशे से दूर रहने की कड़ी नसीहत दी। उन्होंने विद्यालय स्टाफ की पीठ थपथपाते हुए कहा कि शिक्षक वर्ग अपनी प्रेरणा से भामाशाहों को जोड़कर जनसहयोग के माध्यम से विद्यालय की कई बड़ी समस्याओं का समाधान करवाने में पूरी तरह सक्षम है।

 कार्यक्रम के दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जे के इंदौरा ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं। वहीं, स्काउटर रामदेव पारीक ने विद्यालय की व्यावहारिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए स्कूल परिसर में बारिश के पानी के भराव और शिक्षण कक्षों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। समारोह को पूर्व बीईईओ बीरमाराम किरड़ोलिया, सीबीईओ बजरंग सिंह, संस्था प्रधान छोटूराम बाजड़ोलिया और देवेश स्वामी ने भी संबोधित किया तथा भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। इस गरिमामयी लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समाज सेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से एडवोकेट गणपत लाल सोलंकी, निवृत्तमान पार्षद विनोद सोलंकी, सूरजमल सोलंकी, रमेश लड्ढा, राधाकृष्णन टांक, नोरतराम नायक, रामचंद्र मेघ, गणपत लाल जांगिड़, सुरेन्द्र जाखड़, मनोज नाथ, महेंद्र बंजारा, मोहम्मद जुबेर, वीर सिंह सोलंकी, कैलाश चंद्र सैनी, मोहनलाल सोलंकी सहित अन्य उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं शाला परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों और भामाशाहों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है