विधिक जागरूकता कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता (UCC) एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में बुलडोज़र कार्रवाई पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

Jul 13, 2026 - 18:58
 0
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता (UCC) एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में बुलडोज़र कार्रवाई पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

जोधपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) राजस्थान चैप्टर, जोधपुर यूनिट द्वारा रविवार, 12 जुलाई 2026 को किसान भवन, पावटा सर्किल, जोधपुर में "समान नागरिक संहिता (UCC) एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में बुलडोज़र कार्रवाई" विषय पर एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना तथा समान नागरिक संहिता (UCC) एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में बुलडोज़र कार्रवाई जैसे समसामयिक विषयों के संवैधानिक, विधिक एवं मानवाधिकार संबंधी पहलुओं पर सार्थक विमर्श करना था।

मुख्य वक्ता मुजम्मिल रिज़वी (प्रदेश महासचिव, APCR राजस्थान चैप्टर) ने समान नागरिक संहिता के संवैधानिक, विधिक एवं सामाजिक आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी विधायी पहल का मूल्यांकन संविधान में निहित समानता, न्याय, धर्मनिरपेक्षता तथा मौलिक अधिकारों के आलोक में किया जाना चाहिए।

विशिष्ट वक्ता एडवोकेट मुनाज़िर इस्लाम (प्रदेश सह सचिव, APCR राजस्थान चैप्टर) ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुलडोज़र कार्रवाई से जुड़े कानूनी पहलुओं, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों, विधिसम्मत प्रक्रिया (Due Process of Law) तथा नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कानून का शासन (Rule of Law) लोकतंत्र की आधारशिला है तथा प्रत्येक प्रशासनिक कार्रवाई विधि के अनुरूप, पारदर्शी एवं न्यायसंगत होनी चाहिए।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों, बुद्धिजीवियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने विषय से जुड़े विभिन्न कानूनी एवं संवैधानिक प्रश्न पूछे, जिनका वक्ताओं ने विस्तार से उत्तर देते हुए आवश्यक विधिक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 19 जुलाई 2026 (रविवार) को जोधपुर में एक लीगल वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। कार्यशाला के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए 13 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया।

बैठक में निसार अहमद (सेवानिवृत्त RAS) को विभिन्न समाजों एवं संबंधित प्रतिनिधियों से संपर्क एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, कार्यशाला के समग्र संचालन एवं समन्वय हेतु साजिद खान जोधाणा को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी वक्ताओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनहित, विधिक जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
सदाकतउल्लाह खान, मोहम्मद अतीक, मोहम्मद रमजान, इकबाल अली रंगरेज, प्रोफेसर अब्दुल हई, शहर खतीब तैयब अंसारी, मोहम्मद निशार, शकील अहमद, अब्दुल रहीम सांखला, सनवर कुरेशी, मोहम्मद जाकिर, एडवोकेट मोहम्मद अतीक, एडवोकेट अब्दुल खालिद सहित अनेक प्रबुद्ध जनों ने अपनी बात रखी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है