पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 22,734 बच्चों को पिलाई गई खुराक

Jun 28, 2026 - 19:20
 0
पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 22,734 बच्चों को पिलाई गई खुराक

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। सघन पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत रविवार को मकराना ब्लॉक में पोलियो रोधी अभियान का आगाज़ उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के सफल संचालन हेतु पूरे मकराना ब्लॉक में 241 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे, साथ ही आवागमन वाले क्षेत्रों में 7 ट्रांजिट टीमें तैनात की गई थीं। इन बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष की आयु के कुल 22,734 नौनिहालों को पोलियो से बचाव की जीवनरक्षक "दो बूंद ज़िंदगी की" पिलाई गई। अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे बीसीएमओ डॉ. महेंद्र बधाला ने बताया कि पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने के बाद अब अगले दो दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी, जहाँ बच्चे किसी कारणवश पहले दिन खुराक नहीं ले पाए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। इस अभियान को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए 52 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है, जो लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। अभियान के दौरान बीसीएमओ डॉ. महेंद्र बधाला, बीपीएम आरिफ मंसूरी, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर नरेश पूरी गोस्वामी और सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर अनवर हुसैन ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है