जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Jul 14, 2026 - 21:10
 0
जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जिला कलक्टर ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

कठूमर (दिनेश लेखी) जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मंगलवार को ग्राम पंचायत नूरपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के निरीक्षण के बाद कठूमर उपखंड अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी श्यामसुंदर चेतीवाल से कार्यालय में प्राप्त परिवेदनाओं, उनके निस्तारण की प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड संधारण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए तथा निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान कर संबंधित व्यक्ति को इसकी सूचना भी दी जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

डॉ. शुक्ला ने प्रशासनिक कार्यों में ई-फाइल प्रणाली को अधिकाधिक अपनाने पर बल देते हुए कहा कि डिजिटल कार्यप्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी, कार्यों का त्वरित निष्पादन होगा तथा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फाइलों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का नियमित संधारण करने तथा कार्यालयीन अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
निरीक्षण के दौरान विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। जिला कलक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वस्त किया कि इसे नियमानुसार मुख्यमंत्री कार्यालय तक भिजवाया जाएगा, ताकि संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी श्यामसुंदर चेतीवाल, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है