जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Jul 12, 2026 - 19:45
 0
जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

कामां (कमलेश जैन) अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, शाखा–कामां द्वारा युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से महावीर पार्क, कामां में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री  उदयभान जैन,विशिष्ट अतिथि अनिल जैन अध्यक्ष जैन समाज व प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या के सान्निध्य में हुआ।
युवा परिषद कामवन के अध्यक्ष आकाश जैन के अनुसार कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।
मुख्य अतिथि  उदयभान जैन  जयपुर ने कहा कि युवा परिषद का स्वर्ण जयंती वर्ष केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का भी एक सशक्त अभियान है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री जी ने इस अवसर पर  युवा परिषद् के स्वर्ण जयन्ती महोत्सव के अन्तर्गत देश की समस्त शाखाएं  50-50 पेड लगाकर स्वर्ण जयन्ती वर्ष को सार्थक करने का आव्हान किया।
 कार्यक्रम में जैन समाज के उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन,महामंत्री संजय बोलखेडिया,कोषाध्यक्ष मयंक लहसरिया,धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष संजय सर्राफ, शीतल जैन,मोहित जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन,नवीन जैन, गौरव जैन आर्यन जैन,दौलत जैन सहित युवा परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है