अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने संगीत सिंह
पाली (बरकत खान) अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां घोषित की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में पाली के संगीत सिंह राणावत को केकेसी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राणावत की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर कांग्रेसजनाें व शुभचिंतकाें में खुशी की लहर दाैड़ी।
सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा एवं कांग्रेस सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी। गाैरतलब हैं जून माह में राणावत काे शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपी थी। लेकिन असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य काे देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष का जिम्मा साैंपा गया हैं।


