शिविर में मिली बड़ी राहत, चंद्रकांत की भूमि विभाजन की समस्या हुई दूर

Jul 14, 2026 - 20:42
 0
शिविर में मिली बड़ी राहत, चंद्रकांत की भूमि विभाजन की समस्या हुई दूर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच साबित हो रहा है। उपखंड नदबई की ग्राम पंचायत बछामदी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बछामदी निवासी चंद्रकांत एवं उसके सहखातेदार मानदास व पिसरान बाबू की वर्षों पुरानी भूमि विभाजन संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की गई।
चंद्रकांत ने बताया कि खातेदारी भूमि का विभाजन लंबे समय से लंबित होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। समस्या के समाधान नहीं होने से परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान पटवारी हल्का द्वारा उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने शिविर में पहुंचकर विभाजन संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
शिविर में उपस्थित उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी सचिन यादव तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। संबंधित पटवारी को मौके पर ही सहमति विभाजन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। आवश्यक जांच एवं दस्तावेजों के परीक्षण के बाद तहसीलदार द्वारा सहमति विभाजन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। एक ही दिन में पूरी प्रक्रिया संपन्न होने से चंद्रकांत, मानदास पिसरान बाबू को बड़ी राहत मिली। उन्होंने कहा कि जिस कार्य के लिए वे लंबे समय से परेशान थे, वह ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से सरल, पारदर्शी और त्वरित तरीके से पूरा हो गया।
चंद्रकांत ने राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने शिविर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को घर के निकट ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है