एकता पब्लिक स्कूल में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज आज से, एशियन टीम के कप्तान विजेंद्र चौधरी करेंगे उद्घाटन

Jul 14, 2026 - 21:07
 0
एकता पब्लिक स्कूल में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज आज से, एशियन टीम के कप्तान विजेंद्र चौधरी करेंगे उद्घाटन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) कस्बे के पास किरोड़ी रोड पर स्थित एकता पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज (बुधवार) से चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीबीएसई स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज होने जा रहा है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विद्यालय के चेयरमैन राव ईश्वर सिंह व डायरेक्टर डॉ. संतोष सिरोही ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय एशियन कबड्डी टीम के कप्तान विजेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। चेयरमैन राव ईश्वर सिंह के अनुसार, इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में प्रदेशभर से कम से कम 100 टीमें भाग ले रही हैं, जो प्रतियोगिता के भव्य स्तर को दर्शाती हैं।

  • तीन आयु वर्गों में दिखेगी प्रतिभा

डायरेक्टर डॉ. संतोष सिरोही ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी कोर्ट पर अपनी खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

  • दुल्हन की तरह सजा स्कूल का खेल मैदान

विद्यालय के प्रिंसिपल विजय शर्मा ने बताया कि इस बड़े खेल आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। मैच के लिए एकता पब्लिक स्कूल का खेल मैदान (कबड्डी कोर्ट) और विद्यालय प्रांगण पूरी तरह दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार है। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों, कोच और ऑफिशियल के ठहरने व अन्य आवश्यक सुविधाएं भी चाक-चौबंद की गई हैं। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में कबड्डी के खेल को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है