मकराना पुलिस की बड़ी सफलता: ज्वेलर्स दुकान में चोरी के मामले में 5100 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Jul 5, 2026 - 17:39
 0
मकराना पुलिस की बड़ी सफलता: ज्वेलर्स दुकान में चोरी के मामले में 5100 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पारदी गैंग के सक्रिय सदस्य और 5100 रुपये के इनामी आरोपी रामनिवास मोग्या को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को मकराना निवासी सुरेंद्र कुमार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने मैसर्स अजमेर ज्वेलर्स (हॉस्पिटल रोड) के दक्षिणी शटर और चैनल गेट के तालों को काटकर लगभग 40 किलो चांदी और 158 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जाँच टीम ने लगभग 400-500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना संकलन के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इससे पूर्व पुलिस ने इस मामले में ललित शर्मा, विजय मोग्या और एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात और वारदात में प्रयुक्त सुजुकी कार बरामद की थी।

लगातार प्रयासों के बाद, 2 जुलाई 2026 को मुख्य आरोपी रामनिवास मोग्या को पकड़ा गया। पुलिस थाना मकराना के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ​गिरफ्तार आरोपी रामनिवास मोग्या (42 वर्ष), निवासी गोपालपुर (शिवपुरी, मध्य प्रदेश) का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, आईपीसी की धारा 380, 457 और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है