खैरथल कृषि उपज मंडी की नई सचिव नेहा यादव ने संभाला कार्यभार
खैरथल (हीरालाल भूरानी) कृषि उपज मंडी खैरथल की नव नियुक्त मंडी सचिव नेहा यादव ने आज सोमवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में व्यापारियों ने मंडी सचिव नेहा यादव का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने मंडी के विकास, किसानों की सुविधाओं में विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार महासंघ के वरुण डाटा, पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व व्यापार समिति अध्यक्ष अशोक डाटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमिल ज्सोरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सीताराम खंडेलवाल, नरेश गर्ग, नरेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, मयंक सेठी, हितेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता, नवीन गुप्ता, घनश्याम गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, विजय गुप्ता, उमेश जैन, कप्तान सिंह और अशोक सिंह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने कहा कि नई मंडी सचिव के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी खैरथल में बेहतर व्यवस्थाएं विकसित होंगी और किसानों एवं व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता मिलेगी।


