मतुआ के नंगला के राजकीय विद्यालय के बाहर जलभराव, शिक्षक व विद्यार्थियों का स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल

Jul 14, 2026 - 21:12
 0
मतुआ के नंगला के राजकीय विद्यालय के बाहर जलभराव, शिक्षक व विद्यार्थियों का स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के ग्राम मतुआ के नंगला स्थित राजकीय विद्यालय के मुख्य प्रवेश मार्ग पर करीब दो फीट तक पानी भर जाने से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के सामने सड़क पर लंबे समय से जलभराव होने के कारण बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद विद्यालय के सामने सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। छोटे-छोटे विद्यार्थियों को रोजाना इसी पानी से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे उनके गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। वहीं शिक्षकों को भी विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। विद्यालय के सामने जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।
ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के सामने भरे पानी की तत्काल निकासी कराई जाए तथा सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित एवं सुगमता से विद्यालय पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है