ग्रीष्मावकाश कटौती के आदेशों का विरोध: राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने जलाई आदेशों की होली

Jun 30, 2026 - 18:51
 0
ग्रीष्मावकाश कटौती के आदेशों का विरोध: राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने जलाई आदेशों की होली

मकरना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के तत्वावधान में शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश में की गई कटौती के राज्य सरकार के आदेशों के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया। संघ के सदस्यों ने प्रदेश सदस्य अब्दुल रऊफ और उपशाखा अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में विरोध स्वरूप इन आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सदस्य अब्दुल रऊफ ने कड़े शब्दों में कहा कि सार्वजनिक शिक्षा पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं और शिक्षकों के अधिकारों में कटौती की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की वर्तमान नीतियां शिक्षक वर्ग में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा कर रही हैं।

रऊफ ने कहा, लगातार सुविधाओं में कटौती कर शिक्षकों का मनोबल गिराया जा रहा है। एक संतुष्ट और सम्मानित शिक्षक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव रख सकता है। यह संघर्ष केवल ग्रीष्मावकाश की दो दिन की कटौती का नहीं है, बल्कि यह शिक्षक सम्मान, शिक्षा के अधिकार और सरकारी विद्यालयों के भविष्य की रक्षा की लड़ाई है। उपशाखा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विरोधी नीतियों के विरुद्ध उनका लोकतांत्रिक संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाले किसी भी निर्णय को शिक्षक समाज कदापि स्वीकार नहीं करेगा। विरोध प्रदर्शन में दुर्गा प्रसाद व्यास, मेवाराम, हंसराज, रामदेव पारीक, धन्नाराम जुणावा, दशरथ गौड, शाहरुख अली, गोविंदराम जाखड़, भीयाराम, देवकरण, रमेंद्र मीणा, आनंद कंवर, दिलीप सैनी, सुशील बाजिया, परसाराम, शिवराज मीणा, प्रियंका, लक्ष्मी, अंबिका और मंजू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................